LeT और JeM अफगानिस्तान में आतंकियों की कर रहे सप्लाई

( 5506 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Jun, 20 09:06

LeT और JeM अफगानिस्तान में आतंकियों की कर रहे सप्लाई

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा विस्फोटक बनाने में सक्षम और प्रशिक्षित लड़ाके अफगानिस्तान भेज रहे हैं ताकि वहां चल रही शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारा जा सके। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट भारत के इस दावे को पुख्ता करती है कि पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद का गढ़ है। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा भारत में 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले और 2019 में पुलवामा हमले समेत कई हमलों को अंजाम दे चुके हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.