अधिकारियों का तहेदिल से शुक्रिया

( 7037 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 May, 20 05:05

अधिकारियों का तहेदिल से शुक्रिया

उदयपुर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. गिरिजा व्यास एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने ने पिछले दो माह से अधिक समय से कोरोना महामारी से लड़ रहे डाॅक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी एवं पूरे जिले में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने में लगे हुए जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, अति. जिला कलक्टर सहित तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि इन सभी के अथक प्रयासों से कोरोना महामारी पर नियंत्रण रखने में कामयाब हुए है। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि जिन एरियों में कफ्र्यू नहीं है वहां सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करते रहें तथा घर एवं कार्यस्थलों पर मास्क एवं सेनेटाइजर इस्तेमाल को अपने जीवन का हिस्सा बनायें। जनता ने अब तक सरकार के नियमों का पालन किया है तथा आगे भी नियमों का पालन करेंगे, ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है। व्यास एवं शर्मा ने सभी कांग्रेसजनों से भी अपील की है कि वे कोरोना महामारी के दौर में लोगों को महामारी के प्रति लगातार जागरूक करने के साथ ही सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जनता को बताएं, ताकि इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके। उन्होंने कोरोना महामारी में लगातार सेवा करने करने वाले सभी कांग्रेसजनों का भी आभार व्यक्त किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.