गुलाब सिंह शक्तावत की जन्म जयंती परपुष्पाजंली अर्पण

( 22821 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 May, 20 05:05

 गुलाब सिंह  शक्तावत की जन्म जयंती परपुष्पाजंली अर्पण

उदयपुर  राजस्थान सरकार के पूर्व गृहमंत्री स्व. गुलाब सिंह जी शक्तावत की जन्म जयंती पर आज शनिवार को अशोकनगर मोक्षधाम स्थित उनकी समाधि पर उनके ज्येष्ठ पुत्र पूर्व नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र सिंह शक्तावत, विधायक व प्रदेश कांग्रेस महासचिव गजेंद्र सिंह शक्तावत एवं उनके पौत्र विंध्यराज सिंह शक्तावत ने दीप प्रज्जवलित कर पुष्पाजंली अर्पण की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव पंकज कुमार शर्मा, सुनील कुकड़ा, ब्लाॅक अध्यक्ष डाॅ. कमलेंद्र सिंह राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मेनारिया, प्रवक्ता एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष सुमित मेघवाल, विधानसभा अध्यक्ष कुंदन सिंह कच्छेर, शहर जिला सचिव डॉ. दीपक व्यास जिला यूथ महासचिव दुर्गेश मेनारिया, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष शंकर चैधरी मीठा नीम, जगदीश कुमावत, रोहितेश सिंह चुण्डावत सहित अनेक लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगी से पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधायक शक्तावत ने कोरोना महामारी मे सावधानीपूर्वक सुरक्षित रहने को सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करने का आव्हान किया व कहा कि हमें स्व. गुलाब सिंह शक्तावत जी के आदर्शों पर चल कर राजनीति मे जहां पर भी सेवा का मौका आये हमेशा तैयार रहना चाहिए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.