Twitter ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी चेतावनी

( 5712 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 May, 20 05:05

Twitter ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी चेतावनी

वाशिंगटन। ट्विटर ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ताजा ट्वीट को ‘फ्लैग’ कर दिया और कहा कि यह ‘‘हिंसा को बढ़ावा देने’’ संबंधी नियमों का उल्लंघन करता है। इससे कुछ घंटे पहले ही ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जो तीसरे पक्ष के उपयोगकर्ताओं द्वारा पोस्ट की जाने वाली सामग्री के लिए ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों की कानूनी छूट वापस लेने पर केंद्रित है। घटनाक्रम तब हुआ जब ट्रंप ने पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लोयड की मौत के बाद मिनीपोलिस में जारी हिंसक प्रदर्शनों के संबंध में की ट्वीट किया, ‘‘जब लूटपाट शुरू होती है तो गोलीबारी शुरू होती है।’’ हथकड़ी पहने फ्लोयड की गर्दन को एक श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा घुटने से दबाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद अमेरिका, खासकर मिनीपोलिस में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.