श्रमिकों की सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए वृत संकल्पित : योगी

( 5098 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 May, 20 05:05

श्रमिकों की सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए वृत संकल्पित : योगी

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुावार को कहा कि राज्य सरकार सभी कामगारो व श्रमिकों की सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए कृत संकल्पित है।

इसके दृष्टिगत प्रदेश वापस आने के इच्छुक कामगारों एवं श्रमिकों की सूची सम्बन्धित राज्य सरकारों से प्राप्त की जाए, ताकि इनके लिए नि:शुल्क रेलगािड़यों की व्यवस्था कराईं जा सके।

उन्होंने प्रदेश में कार्यंरत विभिन्न राज्यों के कामगारोांश्रमिकों, जो वापस जाने के इच्छुक हों, की सकुशल वापसी के लिए उनकी सूची विभिन्न राज्य सरकारों को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने पृथकवास केंद्र तथा सामुदायिक रसोईंघर की व्यवस्था पर सन्तोष व्यक्त करते हुए इसे और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पृथकवास केंद्र तथा सामुदायिक रसोईंघर में स्वच्छता एवं सुरक्षा के बेहतर प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। सामुदायिक रसोईंघर के माध्यम से सभी जरूरतमंदों को अच्छा व पर्यांप्त भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में कोईं भी व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए। योगी ने कहा कि पृथकवास केंद्र पर प्राथमिक जांच में स्वस्थ पाए गए कामगारों या श्रमिकों को राशन किट के साथ गृह पृथकवास के लिए घर भेजा जाए। गृह पृथकवास के दौरान इन्हें एक हजार रपये का भरण-पोषण भत्ता प्रदान किया जाए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.