भोपाल में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेगी दुकानें

( 4068 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 May, 20 05:05

भोपाल में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेगी दुकानें

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक दुकाने खुलेगी। शुक्रवार को भोपाल कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तरुण कुमार पिथोड़े ने धारा 144 के अंतर्गत संशोधित आदेश जारी कर भोपाल शहर में दिनों के आधार पर खुलने वाली दुकानों का समय संशोधित किया है। अब भोपाल शहर में पूर्व निर्धारित दिन-वार दुकानें सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खोली जा सकेंगी। पहले दुकानों को खोलने का समय सुबह 11 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.