ट्रंप के ट्वीट के बाद चीनी मीडिया के बदले सुर

( 7954 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 May, 20 06:05

ट्रंप के ट्वीट के बाद चीनी मीडिया के बदले सुर

बीजिंग। चीन के सरकारी मीडिया ने कहा कि चीन और भारत को वर्तमान में सीमा पर जारी गतिरोध को हल करने के लिए अमेरिका की सहायता की जरूरत नहीं है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच विवाद सुलझाने में मध्यस्थता करने की पेशकश की थी, जिसके बाद चीन की मीडिया में यह प्रतिक्रिया सामने आयी है। ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है कि अमेरिका सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम है।’’


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.