महामारी के दौर में देश की चुनौतियों से फायदा उठाने की कोशिश में कांग्रेस-स्मृति

( 3543 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 May, 20 05:05

महामारी के दौर में देश की चुनौतियों से फायदा उठाने की कोशिश में कांग्रेस-स्मृति

नयी दिल्ली। भाजपा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर देश के सामने मौजूद चुनौतियों से फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दल ऐसे समय में राजनीतिक दोषारोपण में लिप्त है, जो ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन उससे यही अपेक्षित भी है।’’ भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के मोदी सरकार पर निशाना साधने के बाद विपक्षी दल पर तीखा हमला बोला। सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार को छोड़कर पूरे देश ने प्रवासियों की वेदना को सुना है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.