क्या कहते हैं, आपके ग्रहोपग्रह - गोचर? 29/05/2020, शुक्रवार

( 12668 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 May, 20 16:05

महर्षि यादवेन्द्र शिक्षा शास्त्री, भाषात्रयी साहित्यकार,

क्या कहते हैं, आपके ग्रहोपग्रह - गोचर? 29/05/2020, शुक्रवार

जीवोत्थान जन्म राशि फलानुमान - - - दिनांके 29/05/2020, शुक्रवार,
(राष्ट्रीय भारतीय दिनांक 08/03/1942)
जन्मराशितःआज सांकेतिक फलानुमान   
(विशेषार्थ स्वजन्म पत्रिका दृष्टव्य)   
(एकन्दर राशि फल बोध -
++++++++++++
वृश्चिक , मीन , धन  राशि वालों के लिये दिनमान सामान्य, वृष , कन्या, मकर के लिए अड़चन फलद समय।)
मेष –
समय में सुधार है। विवेक से काम करें। दैनिक काम तथा कारोबार /व्यक्तिगत पक्ष में ध्यान रखें। जन -हितक्रम  तथा वर्चस्व बढेगें । चर्म रोग से राहत के लिए उचित शुद्ध हवा व्यवस्था तथा चिकित्सकीय उपचार ठीक रहेगा। नये अनुभव सामने आयेंगे।आपने कुछ क्षेत्रों में काम का प्रयास किया।भोजन से फायदा। अन्य पूर्व निर्मित अल्पाहारी वस्तुओं से अॉन परहेज उचित।
वृषभ  -
समय अच्छा नहीं है ।शीघ्रता उचित नहीं।  । खान पान में तथा लेन देन एवं वाहन का ध्यान रखें । शैक्षिक /सलाह तथा धार्मिक विचार बनेंगे। कार्य प्रक्रिया में परिवर्तन होगा। कोई अप्रियता महसूस होगी। ह्रदय पर वायु का प्रभाव। देहसंरक्षण उचित।
मिथुन –
किसी नये काम करने का फैसला हो सकता है। समय में भी सुधार। निर्धारित काम समय पर करें ।   नयी बात सामने आयेगी।परिवार के समाचार मिलेंगे।    कर्म, व्यवसाय में कुछ अड़चन के बाद सफलता। कार्य कौशल बढ़ेंगे।धनागमन के लिए प्रयास करें। गुप्त रहस्य खुलेंगे।
कर्क -
समय ठीक-ठाक है।  विशेष काम हल होते हुए रुक सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी निर्धारित काम में अड़चन। सफर में परेशानी। पेट में गैस से या अन्य प्रकार से कुछ परेशानी।
सिंह - 
परिवार तथा पेट में कुछ परेशानी। काम अधिक, लाभ कम। अच्छे विचारों तथा विवेक से व्यक्तित्व बढेगा।धीरे-धीरे सुधार होगा।आध्यात्मिक - ज्ञान के मनन करने की भावना रहेगी। ज्ञानोपयोग के योग। कोई अच्छे काम में मन केंद्रित है । अनायास खर्च हो सकता है।
कन्या-
समय कुछ बातों में प्रारंभिक सावधानी रखने योग्य है। अनावश्यक खर्च से या आॅन लाईन प्रक्रिया में विवेक उचित। निकटतम या परिवार के सदस्यों के साथ बैठक में उत्तेजना संभव।  परोपकारी कार्यों में सावधानी  उचित । स्वास्थ्य संभालें। आध्यात्मिक पक्ष सुधरेगा।
तुला – 
समय लाभकारी है। अपने कार्य के लिए प्राच्याधुनिक उचित माध्यम से बात करें। कोई नवीन कार्य योजना बनी हुई है। खान- पान में नवीनता । आपके सहयोग से या मार्गदर्शन से दूसरों को लाभ। पारिवारिक तथा व्यक्तिगत काम रुके हुए हैं। व्यक्तित्व निखरेगा। कोई अप्रियता महसूस हो सकती है।
वृश्चिक -
समय ठीक-ठाक है। कुछ पक्षों में कड़ी मेहनत के बाद सफलता संभव। सफर उचित नहीं है । अपने व्यक्ति आपको ठीक समझ नहीं पा रहे हैं। आंत्रवात का प्रभाव है । उचित परहेज से लाभ।
कोई नयी बात सामने आयेगी। नींद अनियमित।थकान महसूस होगी। गर्दन में कुछ परेशानी। परिवार जनों से उलझे नहीं। स्वास्थ्य व वाहन का ध्यान रखें ।दैनिक उपयोग की वस्तुओं की मरम्मत के योग।
धन –
इस समय ठीक-ठीक है। समय कुछ बातों में सावधानी रखने योग्य है।  व्यापार /सेवा में विकास के लिए थोड़ा धैर्य रखें।   नई खरीदी होगी। कोई भावनात्मक विचार बन सकते हैं। कंठ - ह्रत्क्षेत्र कफ - वायु  से प्रभावित। आध्यात्मिक पक्ष अच्छा है। स्नेह संबंध व वाहन में सावधानी। बैठक में विवेक ठीक।
मकर -
दैनिक काम में प्रारंभिक सावधानी उचित। वाहन लेन देन तथा सोदे में सावधानी रखें।किसी बात को लेकर उत्साह व शांति बनाए रखें।   व्यापार या दैनिक काम करने में नवीनता । नीतिगत कार्य बढेगें।कोई भी व्यक्ति स्पर्धा कर सकता है। धनागमन के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें।
कुंभ -
समय सुधार कारक है।आवश्यक कार्य करें। नयी योजना सामने आयेगी । मुखिया को राहत तथा कहीं से शुभ समाचार ।साहस बढेगा। पवित्र आध्यात्मिक विचार मन में आयेंगे। व्यापार  के लिए विवेक से प्रयास करें।घरेलू पक्ष में उलझे नहीं। धार्मिक /आध्यात्मिक ज्ञानोपयोगी क्रियान्वयन के आसार।
मीन - 
स्थानीय कार्य हल हो सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। अभी कुछ पक्षों में सुधारकी संभावना है। अपनी नवीन योजना बनेगी तथा मित्र या ग्राहकों से असंतोष। कोई अच्छे काम में अड़चन या अप्रियता के आसार। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह बढेगा। प्रिय व्यक्ति से बातचीत हो सकती है। लेन - देन तथा दैनिक कामों में सावधानी रखें।अपनों से मानसिक तनाव संभव। दार्शनिक या तकनीकी पक्ष में रूचि बढेगी। बैठक में कदाचित् अप्रियताहो सकती है।
(ॐ स्वस्ति।) 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.