अमेरिका में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा एक लाख के पार

( 5998 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 May, 20 07:05

अमेरिका में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा एक लाख के पार

वाशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या एक लाख को पार कर गई है। दुनिया में किसी भी देश में कोविड-19 के कारण इतने अधिक लोगों की मौत नहीं हुई। इनमें से एक तिहाई लोगों की मौत दुनिया की वित्तीय राजधानी माने जाने वाले न्यूयॉर्क, उसके नजदीकी इलाके न्यूजर्सी और कनेक्टिकट में हुई। इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है और बीते तीन महीने में 3.5 करोड़ से अधिक लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। हालांकि मृत्यु दर और नए मामलों की संख्या में अब कमी आने लगी है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.