क्या कहते हैं, आपके ग्रहोपग्रह - गोचर? 28/05/2020, गुरुवार,

( 11195 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 May, 20 15:05

महर्षि यादवेन्द्र शिक्षा शास्त्री, भाषात्रयी साहित्यकार,

क्या कहते हैं, आपके ग्रहोपग्रह - गोचर? 28/05/2020, गुरुवार,

जीवोत्थान जन्म राशि फलानुमान - - - दिनांके आँग्लाब्दे 28/05/2020, गुरुवार,
(राष्ट्रीय भारतीय दिनांक 07/03/1942)
जन्मराशितःआज सांकेतिक फलानुमान   
(विशेषार्थ स्वजन्म पत्रिका दृष्टव्य)   
(एकन्दर राशि फल बोध -
++++++++++++
वृश्चिक , कुंभ , तुला  राशि वालों के लिये दिनमान सामान्य, मेष, धन,, सिंह के लिए अड़चन फलद समय।)
मेष –
समय में आज भी कुछ बातों में सावधानी रखने लायक है । दैनिक काम तथा कारोबार /व्यक्तिगत पक्ष में ध्यान रखें। परोपकारसेवा -क्रम बढ़ेगा तथा वर्चस्व बढेगें । ज्वॉइन दर्द हो तो गैस एसिडिटी हटाने हेतु चूर्ण ले सकते हैं। नये अनुभव सामने आयेंगे।आपने कुछ क्षेत्रों में काम का प्रयास किया। अभी दो दिन बैठक व दायित्व में विवेक रखना चाहिए। वाहन से सावधानी।
वृषभ  -
समय अच्छा है ।समय का सदुपयोग करें। नयी योजना के अनुसार काम करें। खान पान में नवीनता। शैक्षिक /सलाह तथा धार्मिक विचार बनेंगे। कार्य प्रक्रिया में परिवर्तन होगा। कोई अप्रियता महसूस होगी। ह्रदय पर वायु का प्रभाव।
मिथुन –
समय में भी सुधार। निर्धारित काम समय पर करें। कुछ प्रकरण समय पर हल करने का प्रयास सार्थक ।   नयी बात सामने आयेगी।परिवार के समाचार मिलेंगे।    कर्म, व्यवसाय में कुछ अड़चन के बाद सफलता। कार्य कौशल बढ़ेंगे।धनागमन के लिए प्रयास करें।
कर्क -
समय का सदुपयोग करें।  अ दैनिक कार्यों को हल करने के लिए प्रयास करें। लेन देन में सावधानी रखें। किसी निर्धारित काम में अड़चन। सफर के योग।कोई कार्य पूरा होते होते रूक गया है ।
सिंह - 
कुछ बातों में अड़चन है।  अच्छे विचारों तथा विवेक से व्यक्तित्व बढेगा।धीरे-धीरे सुधार होगा।कर्म - ज्ञान के मनन करने की भावना रहेगी। ज्ञानोपयोग के योग। कोई अच्छा काम किया है। अनायास खर्च हो सकता है। क्रय योग।
कन्या-
समय कुछ बातों में अनुकूल है। वाणिज्य  विकास के योग हैं।निकटतम या परिवार के सदस्यों के साथ बैठक या बात होसकती है। उच्च काम करने की योजना बनेगी है। परोपकारी कार्यों में अभिरुचि बढेगी । स्वास्थ्य संभालें।
तुला – 
समय सुधार कारक है। अपने कार्य के लिए उचित माध्यम से बात करें। कोई नवीन कार्य योजना बनी हुई है। खान- पान में नवीनता । आपके सहयोग से या मार्गदर्शन से दूसरों को लाभ। पारिवारिक तथा व्यक्तिगत काम रुके हुए हैं। काम बढ़ सकताहै। नव वर्ष वस्तुओं के क्रय के योग। व्यक्तित्व निखरेगा।
वृश्चिक -
समय मिश्रित है। कुछ पक्षों में कड़ी मेहनत के बाद सफलता संभव। सफर उचित नहीं है । अपने व्यक्ति आपको ठीक समझ नहीं पा रहे हैं। नींद में कुछ तकलीफ संभव। कोई नयी बात सामने आयेगी। उत्तर दायित्व बढेगा। नींद अनियमित।थकान महसूस होगी। गर्दन में कुछ परेशानी। परिवार जनों से उलझे नहीं। स्वास्थ्य व वाहन का ध्यान रखें ।दैनिक उपयोग की वस्तुओं की मरम्मत के योग।
धन –
इस समय सफर उचित नहीं है। समय कुछ बातों में सावधानी रखने योग्य है।  व्यापार /सेवा में विकास के लिए थोड़ा धैर्य रखें।  परिचितों से संपर्क ।   नई खरीदी होगी। कोई भावनात्मक विचार बन सकते हैं। ह्रत्क्षेत्र वायु रोग से प्रभावित। आध्यात्मिक पक्ष अच्छा है। स्नेह संबंध व वाहन में सावधानी। बैठक में विवेक ठीक।
मकर -
दैनिक काम समय पर करें। समय का सदुपयोग करना ठीक रहेगा।किसी बात को लेकर उत्साह व शांति बनाए रखें।   उत्तर दिशा में काम हल हो सकता है। व्यापार या दैनिक काम करने में नवीनता । नीतिगत कार्य बढेगें।कोई भी व्यक्ति स्पर्धा कर सकता है। धनागमन के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें।
कुंभ -
समय ठीक-ठीक।आवश्यक कार्य करें। नया योजना सामने आयेगी । मुखिया को राहत तथा कहीं से शुभ समाचार ।साहस बढेगा। पवित्र आध्यात्मिक विचार मन में आयेंगे। व्यापार  के लिए विवेक से प्रयास करें।घरेलू पक्ष में उलझे नहीं। धार्मिक /आध्यात्मिक ज्ञानोपयोगी क्रियान्वयन के आसार।उत्तर दिशा प्रभावित।
मीन - 
समय का सदुपयोग करें। अभी कुछ पक्षों में सुधारकी संभावना है। अपनी नवीन योजना बनेगी तथा मित्रों से संपर्क के आसार। कोई अच्छे काम में अड़चन या अप्रियता के आसार। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह बढेगा। प्रिय व्यक्ति से बातचीत हो सकती है। लेन - देन तथा दैनिक कामों में सावधानी रखें।अपनों से मानसिक तनाव संभव। दार्शनिक या तकनीकी पक्ष में रूचि बढेगी। बैठक में अप्रियताहो सकती है।
(ॐ स्वस्ति।) 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.