पंडित नेहरू स्वाधीनता संग्राम के महान सेनानी-डाॅ. गिरिजा व्यास

( 10300 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 May, 20 15:05

पंडित नेहरू स्वाधीनता संग्राम के महान सेनानी-डाॅ. गिरिजा व्यास

उदयपुर पंडित नेहरू स्वाधीनता संग्राम के वो महान सेनानी थे जिन्होंने आजादी से पूर्व स्वाधीनता आन्दोलनों में प्रमुख भूमिका निभाई तो आजादी के पश्चात् गरीबी, भूखमरी और अशिक्षा की महामारी से जूझ रहे देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। अपने समय में पूरे विश्व में प्रमुख नेताओं में गिने जाने वाले पंडित नेहरू को आज देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। उनके विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाना ही उस महान नेता के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बात पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. गिरिजा व्यास ने दैत्यमगरी स्थित अपने आवास पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, सुधीर जोशी, प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, भगवान सोनी, नितेश सर्राफ, संजय मंदवानी, रमेश जोशी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.