24 घंटे में महाराष्ट्र के 75 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

( 9082 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 May, 20 08:05

24 घंटे में महाराष्ट्र के 75 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 6387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1,51,767 हो गई है। इसमें अब तक 64,425 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 4337 लोगों की जान जा चुकी है। देश में जानलेवा महामारी के 83,004 एक्टिव केस हैं। वहीं, 24 घंटों में महाराष्ट्र में 75 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि कुल 20 की मौत हो चुकी है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.