'श्रम सिद्धि' अभियान में हर मजदूर को मिलेगा काम-शिवराज

( 13866 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 May, 20 03:05

'श्रम सिद्धि' अभियान में हर मजदूर को मिलेगा काम-शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रदेश की हर पंचायत में 'श्रम सिद्धि' अभियान की शुरूआत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस अवसर पर उन्होंने कुछ ग्राम पंचायतों के सरपंचों तथा मजूदरों से बातचीत कर ''श्रम सिद्धि'' अभियान की जानकारी दी तथा वहां चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की है। उन्होंने प्रदेश के समस्त सरपंचों एवं श्रमिकों को संबोधित भी किया। श्रम सिद्धि अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे मजदूर जिनके जॉब कार्ड नहीं है, उनके जॉब कार्ड बनवाकर, प्रत्येक मजदूर को काम दिलाया जाएगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मनोज श्रीवास्तव उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने सरपंचों एवं श्रमिकों से कहा कि मेरे मन में आप सबसे मिलने की तड़प रहती है। कोरोना के चलते मैं आपसे प्रत्यक्ष रूप से नहीं मिल पा रहा हूँ, इसीलिये आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपसे चर्चा कर रहा हूँ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.