कोटा में फिर फूटा कोरोना बम आधे दिन में कोरोना के 17 मरीज 

( 7112 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 May, 20 12:05

के डी अब्बासी

 कोटा में फिर फूटा कोरोना बम आधे दिन में कोरोना के 17 मरीज 

  शहर में कोरोना मरीजो का आने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। लगातार कोरोना के बढ़ते मरीजो से शहर में चिंता बढ़ गई है।कोटा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मामले लगातार बढ़ रहे है। आज के दिन में सुबह एक साथ सत्रह मरीज सामने आए। दोपहर के बुलेटिन में एक भी मरीज नही आया।जबकि शाम का मेडिकल बुलेटिन आना बाकी है। इनमे से  पेंतालिस वर्षीय पुरूष मेहरा पाड़ा, इक्कावन वर्षीय पुरुष वल्लभबारी, और 15 संक्रमित मरीज नगर निगम कॉलोनी से सामने आए हैं। छावनी स्थित नगर निगम कॉलोनी में कल ही एक मामला सामने आया था। जिसके बाद आसपास के लोगों की भी जांच की गई। जिसके बाद यहां पर 15 मरीज एक साथ सामने आए हैं। इनमे 6 महिलायें ओर 9 पुरूष है। कोटा में टोटल संख्या 356 तक पहुंच गयी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.