चना और सरसों किसानों से उनकी उपज एम.एस.पी. मूल्य पर क्रय करवाने का आग्रह

( 6874 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 May, 20 02:05

चना और सरसों किसानों से उनकी उपज एम.एस.पी. मूल्य पर क्रय करवाने का आग्रह

नई दिल्ली | चित्तौड़गढ संसदीय क्षेत्र सांसद सी.पी.जोशी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख कर चनाऔर सरसों किसानों से उनकी उपज एम.एस.पी. मूल्य पर क्रय करवाने का आग्रह किया है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस सीजन में चना एवं सरसों की अच्छी उपज हुई हैं। सरकार ने किसानों से नाममात्र की खरीद करते हुये पोर्टल को बन्द कर दिया हैं। बाजार मूल्य एवं एम.एस.पी. मूल्य में काॅफी अन्तर होनेसे किसान काफी परेशान हैं, उन्हें अपनी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। विगत समय हुई विडियोंकान्फ्रेसिंग के दौरान भी हमने इस बारे में आपसे आग्रह किया।

अतः खरीद केपिसिटी बढ़ाकर किसानों से उनकी चना और सरसों की खरीद सरकार द्वारा की जाये जिससेउन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो सकें।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.