ऋषि कपूर एवं इरफान खान के निधन पर गहरा दुःख

( 8951 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Apr, 20 14:04

 ऋषि कपूर एवं इरफान खान के निधन पर गहरा दुःख

उदयपुर  हिन्दी फिल्म इण्डस्ट्री के दो प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर एवं इरफान खान के निधन पर प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कुमार शर्मा एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि दो दिनों में दो महान अभिनेताओं का इस तरह चले जाना न केवल फिल्म जगत अपितु देश-विदेश में बसे उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए गहरा आघात है।
कपूर खानदान में जन्म लेने के बावजूद ऋषि कपूर ने अपनी प्रतिभा के बल पर फिल्म इण्डस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। अपनी जिंदादिली के लिए मशहूर ऋषि कपूर ने छोटी सी उम्र में अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा और लम्बे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया।
राजस्थान में जन्मे इरफान ने अपनी संवाद अंदायगी एवं जीवंत अभिनय की अपनी बेहतरीन प्रतिभा का ऐसा जलवा बिखेरा कि न केवल बाॅलीवुड अपितु हाॅलीवुड की कई महान हस्तियां उनकी अभिनय क्षमता की मुरीद हो गई।
इरफान एवं ऋषि कपूर की अभिनय एवं जीवन यात्रा अभिनय के क्षेत्र में कुछ कर दिखाने की चाहत रखने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.