सांसद जोशी ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से वीसी पर बात

( 8135 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Apr, 20 07:04

सांसद जोशी ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से वीसी पर बात


          चित्तौड़गढ़चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने शनिवार को राजस्थान के सांसदों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने क्षेत्र में कोरोना महामारी के समय होने वाले राहत कार्यों एवं आमजन के बारे में चर्चा की।
         सांसद जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया कि चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री के कीट, पूरे क्षेत्र में बहुतायत में मास्क एवं फेस गार्ड वितरण, चिकित्सालय में रक्त की आवश्यकता होने के कारण विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर, भोजन पैकेट वितरण आदी सामाजिक दूरी का  ध्यान रखते हुए पार्टी, सामाजिक संगठनो एवं भामाषाओ द्वारा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के आग्रह अनुसार प्रधानमंत्री केयर फंड में कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा बढ़-चढ़कर अनुग्रह राशि जमा करवाना आदि का विवरण बताया। इस अवसर पर सांसद जोशी ने सुझाव देते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों का आग्रह है कि स्थानीय व्यापारियों को सरकारी नीतियों में विशेष राहत मिले।
           इसके साथ ही सांसद जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया कि राजस्थान से बाहर रहने वाले क्षेत्रवासियों के बारे मे चर्चा की एवं फेस कवर के बारे में मास्क के लिए कपड़ा एवं एलास्टीक की उपलब्धता कम होने के कारण टेक्सटाइल मंत्रालय में बात करके इसकी उपलब्धता बढे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो तक मास्क पहुंच पाये इस बारे में चर्चा की। सांसद जोशी ने इस महामारी के समय पार्टी द्वारा की जा रही गतिविधियों से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.