बाबा साहेब के जीवन पर्यन्त संघर्ष एवं उनकी अद्वितीय विद्वता का ही परिणाम

( 12343 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Apr, 20 13:04

बाबा साहेब के जीवन पर्यन्त संघर्ष एवं उनकी अद्वितीय विद्वता का ही परिणाम

उदयपुर संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य एवं प्रारूप समिति अध्यक्ष बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. गिरिजा व्यास के दैत्यमगरी स्थित आवास पर डाॅ. व्यास, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, सुधीर जोशी, पार्षद हितांशी शर्मा, संदीप गर्ग, नितेश सर्राफ आदि ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डाॅ. व्यास ने कहा कि हमें गर्व है कि आज के दिन हम ऐसे महान व्यक्ति को पुष्पांजलि अर्पित कर रहे है जिन्होंने अपना पूरा जीवन न केवल दलितों और पिछड़ों के उद्धार में लगाया अपितु संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य के रूप में कार्य करते हुए भारतीय संविधान को मूर्त रूप प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई। गांधीजी की दलितों एवं अछूतों के उद्धार की भावना के अनुरूप उन्होंने अन्तिम कतार में खड़े दलितों एवं पिछड़ों को संविधान के माध्यम से स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार दिलाया। आज भारतीय समाज में समानता एवं सहिष्णुता का जो वातावरण बन पाया है, वह बाबा साहेब के जीवन पर्यन्त संघर्ष एवं उनकी अद्वितीय विद्वता का ही परिणाम है। ऐसे महान व्यक्ति युगों-युगों तक प्रेरणा पुंज के रूप में दैदिप्यमान रहेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.