रोडीलाल जी खटीक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

( 15208 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Apr, 20 12:04

 रोडीलाल जी खटीक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोहनलाल सुखाड़िया के राजनीतिक सहयोगी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री रोडीलाल जी खटीक के आकस्मिक निधन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. गिरिजा व्यास, राजस्थान विधानसभा स्पीकर डाॅ. सी. पी. जोशी, सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, कांग्रेस युवा नेता विवेक कटारा, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मिलनसार व्यक्तित्व के धनी खटीक ने आजीवन कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करते हुए संगठन के प्रति अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वाह किया। नवरत्न काॅम्पलेक्स निवासी खटीक का शनिवार को अशोक नगर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे अपनी पत्नी, एक पुत्र जयप्रकाश निमावत (सचिव, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी) एवं 4 पुत्रियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। खटीक के निधन पर विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.