उप महापौर को दिया १.०१ का लाख का चैक

( 7311 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Apr, 20 14:04

वस्त्र व्यापार संघ ने उप महापौर को दिया १.०१ का लाख का चैक

उप महापौर को दिया १.०१ का लाख का चैक

उदयपुर। लॉक डाउन के तहत खाद्य सामग्री की कमी झेल रहे निर्धन एवं दिहाडी मजदूरों तक राशन सामग्री पंहुचाने के लिये आज श्री वस्त्र व्यापार संघ ने उप महापौर एवं चेम्बर आफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज उदयपुर डिविजन के अध्यक्ष पारस सिंघवी को जिला कलेक्टर परिसर में एक लाख एक हजार रूपयें का चैक प्रदान किया।

संघ के अध्यक्ष मदनलाल सिंघटवाडया ने बताया कि शहर के वस्त्र व्यापारी बंधुओं के सहयोग से प्राप्त धनराशि का चैक प्रदान किया। इस अवसर पर सचिव वेदप्रकाश अरोडा, अरूण लुणदिया,गणेश डागलिया, शेख शब्बीर मुस्तफा,चेम्बर के महामंत्री राजमल जैन,कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मत बडाला सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.