सोशियल मीडिया का सकारात्मक उपयोग  कुछ ही घंटों में एकत्रित कर ली  125000 की राशि 

( 19931 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Apr, 20 09:04

सोशियल मीडिया का सकारात्मक उपयोग  कुछ ही घंटों में एकत्रित कर ली  125000 की राशि 

श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान द्वारा आज मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशाशन के माध्यम से ₹1,25, 000 का चेक सौंपा गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंघवी, मंत्री हेमंत बाबेल कोषाध्यक्ष सुनील बाबेल, उपाध्यक्ष पुखराज चौधरी, सहमंत्री मनीष चोरडिया भी उपस्थित थे। संस्थान के मीडिया प्रभारी मनीष बम्ब ने बताया कि मण्डल सदैव आगे भी प्रशासन को सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर हैं। संस्थान के 100 कार्यकर्ता एक फोन पर कभी भी प्रशासन के किसी भी कार्य मैं सहयोग देने को तैयार हैं। सबसे खास बात यह रही कि  गत दिन मंडल अध्यक्ष व मंत्री ने श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान  ग्रुप में मैं एक मैसेज डाल कर करोना के जिले में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हैं मंडल के सभी सदस्यों से मुख्यमंत्री रिलीफ फण्ड मैं आर्थिक सहयोग देने की अपील की जिसके लिए संस्थान के कोषाध्यक्ष का अकाउंट नंबर दिया गया जिस पर मात्र 2 घंटे में ₹125000 मंडल के सभी सदस्यों के सहयोग से एकत्रित हो गए। लॉक डाउन के चलते उक्त राशि मंडल के सभी सदस्यों ने पेटीएम गूगल पे आदि पर आदि के सहयोग से एकत्रित कर ली।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.