सभी यात्री रेलसेवाओं का संचालन ३१ मार्च तक बंद

( 14704 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Mar, 20 07:03

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से बचाने के लिये रेलवे का निर्णय सभी यात्री रेलसेवाओं का संचालन ३१ मार्च तक बंद

सभी यात्री रेलसेवाओं का संचालन ३१ मार्च तक बंद

रेलवे ने देश में कोरोना वायरस के बढते संक्रमण को देखते हुये सभी यात्री रेलसेवाओं के संचालन को दिनांक ३१.०३.२०२० तक बंद करने का निर्णय लिया है। इसके अनुसार-

१. उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस, इंटरसिटी, प्रीमियम ट्रेने तथा सभी सवारी गाडिय दिनांक ३१.०३.२०२० को २४.०० बजे तक रद्द रहेगी।

२. दिनांक २२.०३.२०२० को ०४.०० बजे से पूर्व यात्रा प्रारम्भ करने वाली रेलसेवाएं अपने गंतव्य तक संचालित की जायेगी।

३. देश के विभिन्न भागो में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिये मालगाडियों का संचालन जारी रहेगा।

४. सभी रद्द की गई ट्रेनों के यात्रियों की सुविधा के लिये टिकट के धन वापसी हेतु दिनंाक २१.०६.२०२० तक प्राप्त करने की विशेष और आसान व्यवस्था की गई है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.