दस बार उतर गया था कंधा,ऑपरेशन कर ठीक किया

( 11900 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Mar, 20 04:03

दस बार उतर गया था कंधा,ऑपरेशन कर ठीक किया

उदयपुर। चित्तौडगढ के युवक का दस बार कंधा उतर गया था। जीबीएच जनरल हॉस्पीटल, बेडवास में पहली बार दूरबिन से ऑपरेशन कर बेनकार्ट रिपेयर कर युवक का कंधा सही किया गया।

ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि चित्तौडगढ के २८ वर्षीय युवक को परिजन जीबीएच जनरल हॉस्पीटल, बेडवास में आर्थोस्कॉपिक सर्जन डॉ. सूर्यकांत पुरोहित के पास कंधे में दर्द और बार-बार कंधा उतरने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। मरीज से पूछताछ और जांचों से पता चला कि युवक का अब तक करीब दस बार कंधा उतर गया था। इसके कारण उसकी हड्डी भी खराब होने लग गई थी। इसे चिकित्सकीय भाषा में रिकरेंट सोल्जर डिस्लोकेशन कहा जाता है। ऐसी स्थिति में मरीज का दूरबिन से ऑपरेशन करना तय किया। डॉ. सूर्यकांत पुरोहित और डॉ. सौरभ अग्रवाल की टीम ने रेम्पिलसाज प्रोसिजर करते हुए दूरबिन से ऑपरेशन करते हुए युवक का बेनकार्ट रिपेयर किया। ऑपरेशन के २४ घंटे बाद युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.