कोविड-19 के कारण दुनिया को थमते हुए देखना दुखद-रोहित

( 6429 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Mar, 20 09:03

कोविड-19 के कारण दुनिया को थमते हुए देखना दुखद-रोहित

नई  दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया को थमते हुए देखना काफी मुश्किल है और उन्होंने लोगों को सलाह दी कि कोई भी लक्षण दिखने पर डाक्टरों को इसकी जानकारी देकर इस संकट से सक्रिय रूप से लड़ें। इस सलामी बल्लेबाज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश जारी किया। रोहित ने कहा, ‘‘पिछले कुछ हफ्ते हम सभी के लिए मुश्किल रहे और दुनिया ठहर सी गई है जिसे देखकर काफी दुख होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक ही तरीका है कि सब कुछ सामान्य हो सकता है और इसके लिए हमें एकजुट होना होगा। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.