राष्ट्रीय घरेलू कामकाजी संगठन द्वारा एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन

( 3195 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Mar, 20 03:03

राष्ट्रीय घरेलू कामकाजी संगठन द्वारा एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन

चित्तौड़गढ़ |  राष्ट्रीय घरेलू कामकाजी महिला श्रमिक संगठन चित्तौड़गढ़ द्वारा एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कुंभा नगर रेगर बस्ती सामुदायिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला सम्मेलन संपन्न हुआ सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय घरेलू कामकाजी महिला श्रमिक संगठन की प्रदेश समन्वय सिस्टर कीर्ति  एवं विशिष्ट अतिथि  राष्ट्रीय घरेलू कामकाजी संगठन के  अध्यक्ष  रेखा भटनागर सम्मेलन की अध्यक्षता एडवोकेट रेखा सम्मेलन के मुख्य वक्ता अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ के संभागीय अध्यक्ष गोविनदलाला ओड  सम्मेलन का संचालन घरेलू कामकाजी संगठन के सचिव लाली सालवी द्वारा किया गया एक दिवसीय महिला सम्मेलन में रैगर बस्ती की महिलाओं ने भाग लिया सम्मेलन में महिलाओं को उनके हक अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए खेल खेल एवं सांस्कृतिक गीत के माध्यम से जागरूक किया  इसके साथ ही महिलाओं को आज के आधुनिक दौर में महिलाओं को सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक वैचारिक दृष्टि से महिलाओं को समस्त तरीका ज्ञान होना आवश्यक है महिलाएं आज के दौर में पुरुष के बराबर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है ऐसे में शहरी गरीबी क्षेत्र में रहने वाली कामगार महिलाओं को भी सम्मान से जीवन जीने का पूरा अधिकार है इन महिलाओं को भी आज के दौर में जागरूक होने की आवश्यकता है घरेलू कामकाजी महिलाएं अक्सर काम के दौरान एवं घर की परिस्थितियों से गरीबी के अभाव में मानसिक तनाव एवं शाररिक तनाव से ग्रसित होती है इन महिलाओं की किसी भी  सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में पूर्ण रूप से भागीदारी नहीं होती इनके परिवारों में अशिक्षित का दर्द बहुत ज्यादा होता है परिवार का शराबी हो ना घर में हमेशा लड़ाई झगड़े का खतरा बना रहता है इनको अनपढ़ होने से रोजगार के अवसर भी पर्याप्त नहीं होते हैं बच्चे अक्सर शिक्षा से वंचित रहते हैं महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया और महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी धन्यवाद की रस्म राष्ट्रीय घरेलू कामकाजी महिला श्रमिक संगठन चित्तौड़गढ़ की कार्यकर्ता शांति देवी ने अदा की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.