सात विद्यार्थियों का चयन

( 5411 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Mar, 20 08:03

सात विद्यार्थियों का चयन

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) के संघटक प्रबन्ध अध्ययन संकाय के विद्यार्थियों हेतु आई.सी.आई.सी.आई. प्रूडेन्सीयल, जयपुर द्वारा केम्पस प्लेसमेन्ट का आयोजन किया गया। केम्पस प्लेसमेन्ट के प्रारम्भ में कम्पनी एच.आर. मैनेजर सरोज चौधरी ने उपस्थित विद्यार्थियों को आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के बारे में समस्त जानकारी प्रदान कराई तत्पश्चात विभिन्न चरणों में ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार लेते हुए संकाय के सात विद्यार्थियों का चयन किया गया।

 

कम्पनी एच.आर. मैनेजर ने बताया कि आई.सी.आई.सी.आई. कम्पनी द्वारा केम्पस प्लेसमेन्ट हेतु विशेष *रुप से नेक एक्रिडेटेड महाविद्यालयों व उनके विद्यार्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाती रही है तो वहीं आई.सी.आई.सी.आई. एच.आर. विभाग के आंकलन के अनुसार प्रबंध अध्ययन संकाय, ज.रा.नागर राजस्थान विद्यापीठ के विद्यार्थियों को वर्तमान परिस्थितियों में पूर्णरुप से रोजगार योग्य बताया।

 

उपरोक्त जानकारी संकाय निदेशक प्रो. अनीता शुक्ला द्वारा प्रदान कराई गई।*


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.