एम.एम.पी.एस. की सायमा खानम की कृति प्रथम

( 8531 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Mar, 20 07:03

Giriraj Singh

एम.एम.पी.एस. की सायमा खानम की कृति प्रथम

उदयपुर ।  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में एम.एस.एम.ई. विकास संस्थान जयपुर द्वारा एम.एस.एम.ई. के Brand promotion एवं उद्यमिता विकास हेतु भारत सरकार (Indian government) के विकास आयुक्त के निर्देशन में उदयपुर की पारंपरिक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में विद्यालय की उदीयमान कलाकार सायमा खानम ने भाग लेकर उत्कृष्ट कृति उकेरी, जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रही। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री गिरिजा व्यास ने मंत्रालय द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सायमा को पुरस्कार स्वरूप दस हजार रुपये, प्रतीक चिह्व व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विद्यालय के प्राचार्य संजय दत्ता ने की इस सफलता पर छात्रा सायमा खानम को स्कूल कला विभाग (School Arts Department) के विभागाध्यक्ष मकबुल अहमद अब्बासी के उत्कृष्ट मार्गदर्शन देने पर शुभकामनाएँ दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.