आकर्षण का केन्द्र बनी ‘‘फिलिंग्स’’ फोटो प्रदर्शनी

( 6393 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Mar, 20 12:03

Pawan Garg

आकर्षण का केन्द्र बनी ‘‘फिलिंग्स’’ फोटो प्रदर्शनी

भीलवाड़ा/   स्थानीय आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा एवं गुजरात स्टेट ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित वडोदरा के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के छायाकार मनीष चैहान की ‘‘श्वेत श्याम’’ फोटोग्राफ की प्रदर्शनी आकर्षकण का केन्द्र बनी हुई है।

जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि कला प्रदर्शनी के दूसरे दिन शहर के कई कलाप्रेमी प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुँचे। इस प्रदर्शनी में मनीष चैहान द्वारा कैमरे की कारीगरी और प्रकृति के कलात्मक नज़ारों को प्रदर्शित किया गया है। यही कलात्मक फोटोग्राफ्स दर्शकों को खूब पसन्द आ रहे हैं। यह कला प्रदर्शनी 3 मार्च प्रातः 11 से सांय 8 बजे तक वकील काॅलोनी स्थित आकृति आर्ट गैलेरी में दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.