हिंदुस्तान जिंक इण्डिया प्रोक्योरमेंट लीडरशिप फोरम एंड अवार्ड्स २०२० से सम्मानित

( 4378 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Feb, 20 10:02

Shiv Maurya

हिंदुस्तान जिंक इण्डिया प्रोक्योरमेंट लीडरशिप फोरम एंड अवार्ड्स २०२० से सम्मानित

हिन्दुस्तान जिंक की डोमेस्टिक मार्केटिंग हेड श्रीमती अमृता सिंह को द्वितीय इण्डिया प्रोक्योरमेंट लीडरशिप फोरम एंड अवार्ड्स २०२० में “वुमन प्रोक्योरमेंट लीडर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। साथ ही हिन्दुस्तान जिंक के ’वन लक्ष्य’ कार्पोरेट टीम को इनोवेशन केटेगरी में कॉमर्शियल और मार्केटिंग में नवाचार के लिए भी पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान समारोह इंस्टीट्यूट ऑफ सप्लाई चेन एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (ISCM) ने मुम्बई में आयोजित किया। हिन्दुस्तान जिंक (Hindustan Zinc)विविधता को बढावा देते हुए महिला सशक्तिकरण (women empowerment)के लिए सदैव कटिबद्ध रहा है यह पुरस्कार इस हेतु किये गये प्रयासो का प्रमाण है।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.