राष्ट्र स्तरीय कब/बुलबुल उत्सव व गोल्डन एरो अवार्ड रैली

( 5995 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Feb, 20 04:02

राजस्थान का प्रतिनिधित्व एम.एम.वी.एम. के कब बालकों ने किया

राष्ट्र स्तरीय कब/बुलबुल उत्सव व गोल्डन एरो अवार्ड रैली

उदयपुर ।  भारत स्काउट व गाइड (Bharat Scout and Guide) राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित रैली दिनांक १९.०२.२०२० से २३.०२.२०२० को राष्ट्र स्तरीय कब/बुलबुल उत्सव व गोल्डन एरो अवार्ड रैली, नेशनल यूथ कॉम्प्लेक्स गदपुरी हरियाणा में हुई। इस रैली में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व महाराणा मेवाड विद्या मंदिर अम्बामाता के कब बालक युवादित्य सिंह झाला, कार्तिक सोनी, गौरांग पटेल, लक्ष्य शर्मा, प्रणव अरोडा व कब मास्टर कुन्जबिहारी मेनारिया ने किया। इस रैली में कुल १५ राज्यों के कब/बुलबुल ने भाग लिया। इसके अंतर्गत कई प्रकार की गतिविधियाँ व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें विद्यालय के बच्चों ने राजस्थान की संस्कृति (culture of Rajasthan) पर आधारित प्रस्तुतियाँ दी। जिसकी सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत स्काउट व गाइड के अध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य श्रीमान् अनिल कुमार जैन, मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के. के. खण्डेलवाल व अन्तर्राष्ट्रीय स्काउट व गाइड के सदस्यों ने कब/बुलबुल को गोल्डन एरो अवार्ड से सम्मानित किया। यह जानकारी विद्यालय (school) की प्रधानाध्यापिका श्रीमती झूमुर गहलोत ने दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.