आर्थिक सुस्ती के बावजूद भारत में इस साल ठीक-ठाक बढ़ेगी सैलरी

( 3344 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Feb, 20 11:02

आर्थिक सुस्ती के बावजूद भारत में इस साल ठीक-ठाक बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली । भारत की कंपनियां एक अनुमान के मुताबिक इस साल एशिया-प्रशांत क्षेत्र के किसी भी अन्य देश के मुकाबले अपने कर्मचारियों के वेतन में सबसे ज्यादा औसत वृद्धि कर सकती हैं। प्रमुख एचआर कंसल्टेंट Aon के हालिया सर्वेक्षण में अनुमान जताया गया है कि भारतीय कंपनियां इस साल कर्मियों के वेतन में औसतन 9.1% की बढ़ोत्तरी कर सकती हैं। हालांकि, वेतन वृद्धि का अनुमान 2019 के 9.3 फीसद से कम है। इस सर्वे के मुताबिक 2020 में कर्मचारियों की सैलरी में दो दशक में सबसे कम वृद्धि होने का अनुमान है। Aon ने वेतन में सालाना वृद्धि से जुड़ा सर्वेक्षण मंगलवार को जारी किया। इस सर्वे के निष्कर्ष के मुताबिक 39 फीसद कंपनियां कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसद तक की बढ़ोत्तरी कर सकती है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.