चीन में कोरोना वायरस संक्रमण से 1,700 से अधिक लोगों की मौत

( 12700 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Feb, 20 10:02

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण से 1,700 से अधिक लोगों की मौत

चीन में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण से एक हजार सात सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कल हुबेई प्रांत में एक सौ और लोग इस महामारी के शिकार हो गए। प्रांत के स्वास्थ्य आयोग ने एक हजार नौ सौ तैंतीस नए मामलों की खबर दी है। 
अब तक चीन में 70 हजार चार सौ से अधिक लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश लोग हुबेई के हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) प्रमुख टेड्रोस एधानोम गैब्रेयेसस (Tedros Edhanom Ghebreyes) ने कहा कि यह महामारी आगे क्या रूप लेगी, कहना मुश्किल है। अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ पेइचिंग पहुंचने लगे हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.