बलात्कार पीड़ित किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म

( 8342 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 20 11:02

बलात्कार पीड़ित किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म

महोबा। जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र में सात महीने पहले कथित बलात्कार की शिकार हुई सत्रह साल की किशोरी द्वारा सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महोबा के पुलिस अधीक्षक (SP) मणिलाल पाटीदार ने शनिवार को बताया कि सत्रह साल की लड़की के साथ उसके घर में घुसकर सात माह पहले बलात्कार किया गया था, लेकिन तब आरोपियों की धमकी की वजह से पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी थी। बृहस्पतिवार को जब पेट दर्द होने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीड़िता ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म भी दिया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.