गिरिराज को बीजेपी अध्यक्ष ने किया तलब

( 9805 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 20 11:02

गिरिराज को बीजेपी अध्यक्ष ने किया तलब

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री और अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाले गिरिराज सिंह को तलब किया है। गिरिराज को पार्टी मुख्यालय में हाजिर होने के लिए कहा गया है। उन्हें उनके हालिया बयानों को लेकर तलब किया गया है। गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कहा था कि मैंने एक बार कहा था कि यह देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। सारे बड़े से बड़े दुनिया में जो भी पैदा हुए आतंकवादी हैं। चाहे हाफिज सईद का मामला हो या सारे के सारे लोग यहीं से निकलते हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.