लेफ्टिनेंट जनरल सिल्‍वा की अमरीका यात्रा पर प्रतिबंध पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की श्रीलंका ने

( 4618 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 20 08:02

लेफ्टिनेंट जनरल सिल्‍वा की अमरीका यात्रा पर प्रतिबंध पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की श्रीलंका ने

श्रीलंका ने देश के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सिल्‍वा और उनके निकट परिजनों पर अमरीका की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर कड़ी आपत्ति की है।
श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कल रात जारी वकतव्‍य में सरकार के इस रवैये को दोहराया कि लेफ्टिनेंट जनरल सिल्‍वा को उनकी वरिष्‍ठता के आधार पर राज्‍याध्‍यक्ष ने सेना का कमांडर (commander) नियुक्‍त किया था। उन पर मानव अधिकार के उल्‍लंघन का कोई सिद्ध अपराध नहीं था।
इससे पहले अमरीकी के विदेश विभाग के जनरल शावेन्‍द्र ने लेफ्टिनेंट जनरल सिल्‍वा और उनके परिजनों को अमरीका (America) में प्रवेश के लिए अयोग्‍य घोषित किया था।
सेना प्रमुख पर हालांकि तीन दशक चले एल.टी.टी.ई. (LTTE) के साथ युद्ध के दौरान के कुछ युद्ध अपराध के आरोप हैं। लेकिन, श्रीलंका सरकार ने कहा है कि ये आरोप अपुष्‍ट सूचना पर आधारित हैं।
श्रीलंका सरकार ने यह भी कहा कि छह महीने के लिए यात्रा प्रतिबंध चिंताजनक है। सरकार ने अमरीका से सूचना के स्रोत की प्रामाणिकता की पुष्टि करने और अपने फैसले की समीक्षा करने को कहा है।
   


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.