24 घंटे से अधिक समय तक सहेज कर रखे जा सकेंगे मानव हृदय

( 8598 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 20 08:02

24 घंटे से अधिक समय तक सहेज कर रखे जा सकेंगे मानव हृदय

नई दिल्ली। चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में लगे वैज्ञानिकों ने एक नई खोज को अंजाम दिया है। इस नई तकनीक के जरिए वैज्ञानिक किसी मृत व्यक्ति का ह्दय 24 घंटे से अधिक समय तक सहेज कर रख सकेंगे। जिससे ये ह्दय किसी जरूरतमंद को दिया जा सके। डेलीमेल और द सन जैसी साइटों पर इन खबरों को कैरी किया गया है। साथ ही कृत्रिम उपकरणों से सहेजकर रखे गए ह्दय का वीडियो भी जारी किया है। कुछ दिन पहले वैज्ञानिकों ने इस तरह का एक प्रयोग किया था जिसके जरिए वो लोग सूअरों के दिलों को 24 घंटे तक रखने में सक्षम रहे थे। इसके बाद इस खोज की दिशा में और कदम बढ़ाया गया, अब वैज्ञानिकों ने किसी व्यक्ति के ह्दय को कृत्रिम साधनों से 24 घंटे तक रखने में सफलता हासिल की है जिससे ये कहा जा रहा है कि इस खोज के बाद हर उस व्यक्ति को ह्दय उपलब्ध कराया जा सकेगा जिसको 24 घंटे के अंदर ह्दय की जरूरत होगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.