पत्रकार शेष नारायण सिंह को संपादकाचार्य सम्मान

( 10675 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Feb, 20 15:02

देश के विकास में मीडिया की भूमिका विषयक राष्ट्रीय व्याख्यान

पत्रकार शेष नारायण सिंह को संपादकाचार्य सम्मान

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू-बी विश्वविद्यालय एवं विद्यापीठ कुल की ओर से प्रति वर्ष दिया जाने वाला संपादकाचार्य सम्मान सम्बोधन इस वर्ष वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह को प्रदान किया जाएगा। कविराव मोहनसिंह की स्मृति में दिया जाने वाला यह सम्मान पिछले वर्ष न्यूज़ -18 के कार्यकारी सम्पादक प्रबल प्रताप सिंह को दिया गया था। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एस एस सारंगदेवोत ने बताया कि यह सम्मान समारोह सोमवार 17 फरवरी को सुबह साढ़े ग्यारह बजे संस्थान के प्रताप नगर परिसर स्थित आईटी सभागार में आयोजित होगा जिसमें श्री शेष नारायणसिंह देश के विकास में मीडिया की भूमिका विषयक राष्ट्रीय व्याख्यान को भी सम्बोधित करेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.