विश्व कप विजेता कप्तान क्लार्क का हुआ तलाक

( 3983 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Feb, 20 11:02

विश्व कप विजेता कप्तान क्लार्क का हुआ तलाक

मेलबर्न । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और पत्नी कैले ने 7 साल के शादी के रिश्ते को खत्म कर दिया है। दोनों ने आपसी समझौते से अलग होने का फैसला लिया था और तलाक की जानकारी देते हुए इस बात को पक्का किया। मई 2012 में विश्व कप विजेता कप्तान क्लार्क ने केले से शादी की थी। ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क ने पत्नी कैले को तलाक दे दिया है। 7 साल तक शादी के रिश्ते में रहने के बाद अब दोनों अलग हो गए हैं। क्लार्क और कैली की चार साल की एक छोटी बच्ची है। जिनका नाम क्लार्क और कैले ने केलसे ली रखा है। मई 2012 में शादी के बंधन में बंधने वाले क्लार्क ने बुधवार को रिश्ते के अलग होने की जानकारी दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.