सडक सुरक्षा मेले से आयेगी लोगों में जागरुकता--जाट

( 9210 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Feb, 20 11:02

अधिकाधिक लोगों के जुडाव एवं जागरुकता से सडक दुर्घटनाओं में होगी कमी- भट्ट

सडक सुरक्षा मेले से आयेगी लोगों में जागरुकता--जाट

 माण्डल विधायक रामलाल जाट ने कहा कि जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा चित्राकूटधाम में लगाये गये सडक सुरक्षा मेले से लोगों में सडक सुरक्षा के प्रति जागरुकता पैदा होगी। मेले के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण से लोगों में सडक सुरक्षा नियमों के पालन तथा जानमाल की सुरक्षा के प्रति समझ पैदा होगी।
             विधायक जाट गुरुवार प्रातः नगर परिषद के चित्राकूटधाम में जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट, जिला पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर के साथ 4 से 10 फरवरी तक मनाये जा रहे 31वें सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत तीन दिवसीय सडक सुरक्षा मेले का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन करने के पश्चात् संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति मंजू चेचाणी, पूर्व सभापति ओम नराणीवाल तथा मंजू पोखरना भी उपस्थित थे।
             सडक सुरक्षा मेले के उद्घाटन अवसर पर जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट ने कहा कि  सडक सुरक्षा के संबंध में लगाये गये अपनी तरह के इस पहले और अनूठे मेले से अधिकाधिक लोगों का जुडाव होगा।  उन्हें सडक सुरक्षा नियमों, साधनों  आदि के बारे में जानकारी होगी।  लोगों को सरल भाषा एवं रोचक तरीके से  सडक सुरक्षा नियमों की जानकारी मिलने से निश्चय ही सडक दुर्घटनाओं में कमी होगी।  उन्होंने कहा कि स्कूली छात्रा-छात्राओं की सडक सुरक्षा संबंधी प्रतियोगिताओं से भी घर - घर तक सडक सुरक्षा का संदेश पहुंचेगा।
               विधायक जाट एवं जिला कलक्टर ने सडक सुरक्षा संबंधी 10 तथ्यों एवं वचनों के हस्ताक्षर अभियान पर भी अतिथियों के साथ हस्ताक्षर किये।  उन्होंने छात्रा-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण किया तथा   इसे बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक बताया। उन्होंने प्रतियोगिता स्थल पर सडक सुरक्षा संबंधी चित्राकला बनाते बच्चों से वार्ता की तथा उनका होंसला बढाया।  विधायक जाट एवं जिला कलक्टर ने मेले में स्टीलबर्ड  कंपनी द्वारा प्रदान किये जा रहे हेलमेट का निरीक्षण किया, हेलमेट पहन कर देखा तथा उसे मानकों के आधार पर अच्छा बताया।
                 जिला कलक्टर एवं विधायक जाट ने अतिथियों के साथ मां सरस्वती के चित्रा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सडक सुरक्षा जागरुकता संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। राजेश सालवी एण्ड पार्टी तथा आकाशवाणी के लोक कलाकारों ने सडक सुरक्षा संबंधी गीत एवं नृत्य का रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।  लघु नाटिका द्वारा भी सडक सुरक्षा संबंधी संदेश दिया गया।  
          जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं नगर परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में  आयोजित तीन दिवसीय सडक सुरक्षा विशाल मेले अंतर्गत विभिन्न गतिविधियांे यथा सडक सुरक्षा गीत गायन, नृत्य, सडक सुरक्षा भजन गायन, सडक सुरक्षा आॅडियो-वीडियो कार्यशाला, काव्य पाठ, वाद-विवाद, कठपूतली नृत्य, नुक्कड नाटक,  फस्र्ट रिस्पोंडर एवं गुड सेमेरिटन डेमोंस्ट्रेशन, सडक सुरक्षा अग्रदूत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
          सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई।  तीन दिवसीय मेले के दौरान प्रतिदिन चार प्रतियोगिताओ  यथा प्रश्नोत्तरी दैनिक नवज्योति के सहयोग से, स्लोगन दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वाधान में, चित्राकला/पोस्टर राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वाधान में,  सडक सुरक्षा रंगोली पंजाब केसरी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रतिदिन विजेता अभ्यर्थियों को स्टील बर्ड कंपनी का ब्रांडेड यूजर फ्रेंडली हेलमेट समापन के दिन पारितोषिक के रूप में प्रशस्ति पत्रा के साथ दिये जायेंगे।
          मेलंे में सडक सुरक्षा अग्रदूत कार्यशाला में दो घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त करने पर कोई भी व्यक्ति अपना पंजीयन रोड सेफ्टी डिवाइसेंज एवं इक्यूपमेंट कंपनी के स्टाॅल में आधी कीमत में  सडक सुरक्षा हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत स्टील बर्ड कंपनी का हेलमेट आधी कीमत में ले सकेगा।
           मेले में  डीटीओ राठौड़ द्वारा लिखित एलबम ’ड्राइवर केणो मानो रे’ पर आकाशवाणी व दूरदर्शन के कलाकारों की टीम ने राजेश सालवी के नेतृत्व में मटका एवं चरी नृत्य के माध्यम से भव्य प्रस्तुति दी। उसके बाद लाइफ वेलफेयर सोसायटी पिंक स्क्वायड एवं न्यू थिंकर्स टीम द्वारा गुड सेमेरिटन पर नाट्य मंचन किया जो घायलों की मदद करने भी वास्तविक घटना पर आधारित था, जो राहुल सोनी एवं रक्षा जैन के नेतृत्व में तैयार किया गया। मेले में शहर के 10 कवियों ने ज्वाइंट्स संस्था के सहयोग से सडक सुरक्षा पर काव्य पाठ किया।
      परिवहन विभाग, दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम जया साहू (कुडौज किड्स स्कूल), द्वितीय चंाद भील  (कुडौज किड्स स्कूल), तृतीय रवीना लौहार (कुडौज किड्स स्कूल) रही।
परिवहन विभाग, राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सुनिल बुनकर (राउमावि पुलिस लाईन), द्वितीय मीनाक्षी सिसोदिया (राउमावि पुलिस लाईन), तृतीय खुशी कोली (राबाउमावि गुलमण्डी) रही।
परिवहन विभाग, पंजाब केसरी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम आलिया व मुस्कान (राबाउमावि गुलमण्डी), द्वितीय मधु कुमावत व गायत्री सालवी (राउमावि पुलिस लाईन) तथा तृतीय खुशनुर व कशिश (राबाउमावि गुलमण्डी) रही।
परिवहन विभाग, दैनिक नवज्योति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम आर्यन खान (कुडोज किड्स स्कूल), द्वितीय चंदन सिंह पंवार (कुडोज किड्स स्कूल), तृतीय बुशरा लोहार (राबाउमावि दिनांक 7 फरवरी को भी प्रातः 10ः30 से 2 बजे एवं सांय 5 बजे से 8 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ख्याति  प्राप्त आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के कलाकारों द्वारा दी जाएगी।
         7 फरवरी को भी प्रातः 10ः30 से 2 बजे एवं सांय 5 बजे से 8 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ख्याति प्राप्त अ की। कार्यक्रम में सीओ सदर रामेश्वर लाल एवं सीओ सिटी भंवर रणधीर सिंह एवं यातायात प्रभारी पुष्पा कसौटिया एवं यातायात कर्मी थे। इसमें लायन्स क्लब, भारत विकास परिषद्, आगाज फाउण्डेशन, जाइंट संस्था, स्नेह समर्पण, महावीर इंटरनेशनल, मीरा आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।    


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.