परम्परानुसार मंत्रोचार के साथ होलिका रोपण

( 6396 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Feb, 20 10:02

 परम्परानुसार मंत्रोचार के साथ होलिका रोपण

उदयपुर मेवाड की परम्परानुसार आज सिटी पेलेस उदयपुर के ऐतिहासिक माणक चौक में धर्मसभा के सदस्यों व पुरोहित जी की उपस्थिति में विधि-विधान व मंत्रोचार के साथ होलिका रोपण किया गया।

इस अवसर पर महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि मेवाड के प्रमुख त्योहारों में होलिका उत्सव का विशेष महत्व रहता है। होलिका रोपण के बाद से ही मंदिरों में फागोत्सव का शुभारम्भ हो जाता है। इसके साथ मंदिरों में ठाकुरजी के सम्मुख फागन के गीत सुनाये जाते हैं और आज से ठीक एक माह बाद फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाएगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.