चंदन एवं अर्णव गौतम का सी.बी.एस.ई. आर्यभट्ट गणित चैलेंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन

( 8245 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Feb, 20 04:02

चंदन एवं अर्णव गौतम का सी.बी.एस.ई. आर्यभट्ट गणित चैलेंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन

उदयपुर,   केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में महाराणा मेवाड पब्लिक स्कूल के कक्षा आठवीं से दसवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अली अजगर चंदन, राहुल अग्रवाल कक्षा दसवीं एवं अर्णव गौतम कक्षा नवीं का चयन अगले चरण पर हुआ। इन चयनित विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा नवंबर २९, २०१९ को हुई जिसमें सी.बी.एस.ई. के अजमेर संभाग से श्रेष्ठ १०० विद्यार्थियों में अपना स्थान बनाते हुए अली अजगर चंदन एवं अर्णव गौतम ने उदयपुर संभाग को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्राचार्य संजय दत्ता ने की इस सफलता पर छात्रों, उप प्राचार्य एवं गणितज्ञ विजेश कुमार चौबीसा, विभागाध्यक्ष गणित दिलीप शर्मा एवं संकाय के सदस्यों क शुभकामनाएँ देते हुए उनके द्वारा किए गए परिश्रम का सुफल बताया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.