पावापुरी तीर्थ की २०वी ध्वजारोहण शनिवार को

( 27560 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Feb, 20 06:02

२० साल मे आऐ ७३ लाख दर्शनार्थी

पावापुरी तीर्थ की २०वी ध्वजारोहण शनिवार को

सिरोही। श्री पावापुरी तीर्थ-जीव मैत्रीधाम की २०वी ध्वजारोहण पन्यास प्रवर विरागरत्न विजय जी म. सा. की पावन निश्रा मे शनिवार ८ फरवरी को प्रातः १० बजे होगी। ध्वजा का वरघोडा प्रातः १० बजे चतुर्विद संघ के साथ गाजते बाजते यात्रिक निवास से प्रारम्भ होकर मुख्य जिनालय पहुंचेगा जहां पर मूलनायक पार्श्वनाथ दादा के पक्षाल के बाद विधिविधान के साथ सभी मंदिरों के उपर कलश व दंड की पूजा कर गाजते बाजते घंटनाद के साथ नया ध्वज फहराया जायेगा। इस अवसर पर के पी संघवी परिवार के सभी सदस्य, ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टीगण एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहेंगे।

   पिछले २० वर्षो मे इस तीर्थ व गौशाला मे ७३ लाख २५ हजार ६७७ श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन का लाभ लिया और २३ लाख ५२ हजार ७६५ यात्रिको ने रात्रि विश्राम किया।

   तीर्थ ट्रस्ट के मेनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद ट्रस्ट की २१वी वार्षिक सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर एच. संघवी की अध्यक्षता मे होगी जिसमे वर्ष २०१९-२० की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत होगी। बैठक मे तीर्थ के कार्यों व योजनाओं की समीक्षा की जावेगी। सभा के बाद ट्रस्ट मंडल गौशाला व परिसर का भ्रमण करेगा। ट्रस्ट की ओर से रेवदर मे बन रहे मातुश्री शांताबेन हजारीमलजी के पी संघवी राजकीय महाविद्यालय भवन का अवलोकन करेंगे। इस नव निर्मित कॉलेज भवन का लोकार्पण १८ अप्रेल २०२० को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कर कमलो से प्रस्तावित हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.