अनिल धोबी यूथ मूवमेंट के नगर अध्यक्ष मनोनीत, मुख्तार अहमद बने उपाध्यक्ष

( 9376 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Feb, 20 07:02

नवनियुक्त नगरअध्यक्ष को नगर में दो हजार नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी

अनिल धोबी यूथ मूवमेंट के नगर अध्यक्ष मनोनीत, मुख्तार अहमद बने उपाध्यक्ष

चित्तौड़गढ़ - सामाजिक सरोकार के लिए संकल्पित ‘यूथ मूवमेंट राजस्थान‘ के संस्थापक अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना ने नगर अध्यक्ष पद पर अनिल धोबी और उपाध्यक्ष पद पर मुख्तार अहमद को मनोनीत किया है।
यूथ मूवमेंट राजस्थान की प्रदेश संयोजक एडवोकेट आशी सक्सेना ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना ने चित्तौड़गढ़ नगर में सामाजिक सरोकार के कार्यो को योजनानुसार संपादीत करने और नगर संगठन में दो हजार नये युवाओं को जोड़ने के उददेष्य को लेकर अनिल धोबी को अध्यक्ष और मुख्तार अहमद को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी तरह चित्तौड़गढ़ जिले में पांच हजार नये युवाओं को सदस्य बनाने का अभियान जारी हैं
संस्थापक अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना ने बताया कि जिले में यूथ मूवमेंट के द्वारा ‘पर्यावरण की सुरक्षा- चित्तौड़ की सुरक्षा‘ के साथ ही कई नई मुहिम चलाए जाने की योजना तैयार की गई है । इन नई मुहिम में ‘यूथ मूवमेंट छात्र-छात्राओं के साथ‘ और लीगल एडवाइजरी क्लीनिक मुख्य है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.