चौथे वीकेंड में ख़ूब दिखा तानाजी का ज़ोर

( 5774 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Feb, 20 08:02

चौथे वीकेंड में ख़ूब दिखा तानाजी का ज़ोर

नई दिल्ली । अजय देवगन की फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी की मिसाल कायम करते हुए रिलीज़ के चौथे वीकेंड में 250 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लिया है। 2020 की पहली 250 करोड़ी फ़िल्म बनने के साथ तानाजी अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी कामयाबी बन चुकी है। चौथे वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस की रफ़्तार बता रही है कि फ़िल्म मौजूदा हफ़्ते में बड़ा इलेक्शन कर लेगी। तानाजी ने चौथे वीकेंड में शुक्रवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में जंप आया। शनिवार को फ़िल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 6.28 करोड़ कमाये।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.