महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

( 4695 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Jan, 20 05:01

Feroz A. Sheikh

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

उदयपुर  । राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को पंचवटी स्थित शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गांधीजी की तस्वीर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने आजादी के  आन्दोलन के दौरान थे। आज जब देश में अशंति का माहौल है, हर देशप्रेमी गांधीजी के सिद्धांतों एवं आदर्शों की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपनाने से देश ही नहीं पूरे विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। 

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, डॉ. मधुसूदन शर्मा, गणेश राजोरा, रियाज हुसैन, सोमेश्वर मीणा, बाबूलाल जैन, नासिर खान, फिरोज अहमद शेख, मोहनलाल शर्मा, सुधीर जोशी, हरीश शर्मा, प्रो. दरियाव सिंह चुण्डावत, नरेश चित्तौड़ा, मोहम्मद अयूब आदि ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.