’सी.पी.एस. में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई‘

( 5127 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jan, 20 12:01

’सी.पी.एस. में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई‘

न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल में बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सरस्वती पूजन के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पीले परिधान में आए सर्वश्रेष्ठ छात्रा - छात्रााओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। साथ ही स्वास्थ्यवर्धक पीले भोज्य पदार्थ लाने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।  मंच एवम् विद्यालय प्रागंण पीले रंग पर आधारित साज सज्जा से अपनी छटा बिखेर रहा था। छात्राा योमिन डाँगी व छात्रा आदित्य सिंह ने बसंत पंचमी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय की चैयरपर्सन - श्रीमती अलका शर्मा ने बसंत पंचमी के महत्व को बताते हुए उसे अपनी संस्कृति के अनुरूप मनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में चैयरपर्सन - श्रीमती अलका शर्मा,  प्रशासकीय निदेशक - श्री अनिल शर्मा,  प्रशासक - श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौड, उप प्राचार्या - श्रीमती धीरा सामर उपस्थित थे। संचालन पूनम सक्सेना व अंजना व्यास ने किया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.