अंतर्विद्यालयी समूह नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता

( 7222 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jan, 20 06:01

Giriraj Singh

अंतर्विद्यालयी समूह नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता

उदयपुर ।  महाराणा मेवाड विद्या मंदिर अम्बामाता में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ, उदयपुर  के तत्वाधान में आयोजित अंतर्विद्यालयी देशभक्ति समूह नृत्य व समूह गान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिला कलक्टर संजय वासु, विशिष्ट अतिथियों में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिवजी गौड, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ललित दक एवं ब्रिगेडियर पियुश खुराना, (एस.एम.) थे।

इस प्रतियोगिता में २३ विद्यालय के लगभग ३०० बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें समूह नृत्य में प्रथम स्थान महाराणा मेवाड पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान द स्कॉलर्स एरिना, स्वामी नगर व तृतीय स्थान सेंट एंथनी, सेक्टर ४ ने एवं समूह गान में प्रथम स्थान महाराणा मेवाड पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान इंडो अमेरिकन व तृतीय स्थान सेंट एंथनी, सेक्टर ४ ने प्राप्त किया। यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका झुमूर गहलोत ने दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.