सुनील अरोड़ा ने वर्ष 2020 के लिए दक्षिण एशिया चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के फोरम की अध्यक्षता ग्रहण की

( 3909 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jan, 20 10:01

सुनील अरोड़ा ने वर्ष 2020 के लिए दक्षिण एशिया चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के फोरम की अध्यक्षता ग्रहण की

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने वर्ष 2020 के लिए दक्षिण एशिया चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के फोरम की अध्यक्षता ग्रहण कर ली है। फोरम के निवर्तमान अध्यक्ष बंगलादेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के.एम.नुरुलहुदा ने कल नई दिल्ली में फोरम की 10वीं वार्षिक बैठक में श्री अरोड़ा को फोरम का लोगो सौंपा। 
अध्यक्ष पद का दायित्व स्वीकार करते हुए श्री अरो़ड़ा ने भारत के निर्वाचन आयोग में भरोसे और विश्वास के लिए प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया। श्री अरोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र को लोगों के मत से विधिमान्य राजनीतिक सत्ता के सिद्धांत पर ही सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सशक्त भागीदारी से समावेशी लोकतंत्र कुशल प्रशासन और नागरिकों के सशक्तिकरण में समर्थ होगा।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.