हर क्षेत्र में बेटियों की भूमिका है अहम-डॉ. खराड़ी

( 4658 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jan, 20 05:01

गुंजा निरोगी राजस्थान का संदेश

हर क्षेत्र में बेटियों की भूमिका है अहम-डॉ. खराड़ी

उदयपुर / चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सेंट टेरेसा सीनियर सैकेण्डरी स्कुल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।  कार्यक्रम में बालिकाओं को स्वच्छता एनिमिया एवं गिरते हुये लिंगानुपात एवं कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान निरोगी राजस्थान के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि ‘‘बेटियो को किसी से कम नहीं समझना चाहिये, बेटियाँ घर की शान होती है। बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सभी बालिकाओं से सीधा संवाद कर विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पीसीपीएनडीटी समन्वयक श्रीमती मनीषा भट्नागर ने लिंगानुपात एवं कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट व मुखबीर योजना की जानकारी दी। डॉ. विकास मीणा ने बताया कि इस प्रकार की कानून की सख्ती से पालना के लिए जन-जागरूकता की आवश्यकता बताई। प्रधानाचार्या सिस्टर प्रिया ने बालिका शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन रजनी व्यास व विभा भिमावत ने किया।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलेभर में सभी ब्लॉक स्तर पर 1 जनवरी, 2020 से 20 जनवरी, 2020 के दौरान जन्मी बच्चियों का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में बालिका कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम-बेटी बचाओ की शपथ दिलाई गई। प्रश्नोतरी, मेंहदी, रंगोली, नारे लेखन व पोस्टर प्रतियोगिता आदि में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.